दाता देवी फाउंडेशन
"गो आराम, तभी विश्राम"
जय गो माता
|| ॐ करणी ||
जय गुरुदाता
फाउंडेशन के सदस्य
हमारे बारे में संक्षिप्त में जानकारी
पूरे भारतवर्ष में कई गोभक्त भगवती गौ माता के प्रति मातृत्व एवं देवत्व भाव रख कर गौ माता की सेवा में लगे हुए हैं। सामान्यतः पूरे देश में जगह-जगह पर गौशालाओं के माध्यम से गौ माता की सेवा का परम पुनीत कार्य हो रहा है, कई गो भक्त और गो सेवी संस्थाएं इस देव कार्य में लगी हुई है, लेकिन गौ माता के चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वालों की संख्या आज भी बहुत कम है। गो चिकित्सा कार्य हे ही सघर्ष पूर्ण क्योंकि गौ माता को रेस्क्यू करके उन्हें लाना, उनके लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था करना, फिर निरंतर गौ माता के सानिध्य में रहकर के उनके उपचार की व्यवस्था करना, औषधि, ओढ़ाना, आहार इन सबकी की भी विशेष व्यवस्था करनी होती हैं। इतना संघर्ष सब कोई करना नहीं चाहता, ऐसी प्रतिकूल स्थिति में सामान्य तया अधिकांश सामान्य आर्थिक स्थिति वाले गौ भक्त ही चिकित्सा कार्य में लगे मिलते है और वह गोमाता हेतु एक उचित चिकित्सालय की आवश्यकता महसूस करते हैं जिससे उनका गौ सेवा कार्य प्रभावितन हो लेकिन एशा हो नहीं पाता और वह सामान्य परिस्थितियों में सड़को पर ही उपलब्ध व्यवस्थानुसार उपचार करते है
यह सब देख कर परम पूज्य गुरुदेव भगवान गोपालाचार्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मन में यह भाव प्रकट हुआ, क्यों ना हम गौ भक्तों की इस व्यथा को मिटाने का प्रयास करें और एक ऐसा फाउंडेशन बनाएं, जिससे पूरे देशभर मे गो चिकित्सालयों का निर्माण किया जाए जिससे वह तनाव मुक्त होकर गौ माता की चिकित्सा का कार्य उत्तम रीति से कर सके।
इसी विचार से जन्म लिया
“दाता देवी फाउंडेशन, गो आराम.. तभी विश्राम”
सभी गौ सेवा कार्यों को सदृढ बनाने के लिए एवं गति प्रदान करने के लिए दाता देवी फाउंडेशन कार्यरत है ! यह फाउंडेशन देश के कोने-कोने में चिकित्सालय बनाने की दिशा में कार्यरत है। इन्हीं भावों के साथ यह फाउंडेशन दिनांक 13 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुआ और आगे गौ माता के इस सेवा प्रकल्प में दाता देवी फाउंडेशन सदैव समर्पित भाव से कार्य करेगा।
दाता देवी फाउंडेशन (गो आराम, तभी विश्राम)
सभी गौ सेवा कार्यों को सदृढ बनाने के लिए एवं गति प्रदान करने के लिए दाता देवी फाउंडेशन कार्यरत है ।
यह फाउंडेशन देश के समस्त श्रेत्रो में गो चिकित्सालय के निर्माण हेतु तत्पर हे।
इस फाउंडेशन के सभी सदस्य गौ माता की गौ भक्तों की पीड़ा को समझते हैं और इस दिशा में कार्यरत है ।
इन्हीं भावों के साथ यह फाउंडेशन दिनांक 13 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुआ, और गौ माता के इस सेवा प्रकल्प में दाता देवी फाउंडेशन सदैव समर्पित भाव से कार्य करेगा ।
दाता देवी फाउंडेशन मुख्य उद्देश्य
3. जनजाति कल्याण हेतु गो आधारित विकास रचना के कार्यों को शासन के सहयोग से सम्पन्न करवाना
दातादेवी फाउंडेशन के अन्य सहायक उद्देश्य :-
2. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभाव ग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर दाना देवी फाउंडेशन के अनुमोदन पर गो आहार ( घास)गोदाम का और चारा परोसने के लिये खेल,गामान ( नाँद)निर्माण करवाना
3. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष आवश्यकता होने पर धेनु दर्शन फाउंडेशन के अनुमोदन पर गो संवर्धन केंद्र का निर्माण करवाना
5. दवा देवी फाउंडेशन के अनुमोदन पर गौ एंबुलेस उपलब्ध करवाने के लिए श्रीमंत संस्थाओं को प्रेरित करना।
6. ग्वाल शक्ति सेना (G.S.S) के माध्यम से गो चिकित्सालय के लिए शासन और समाज द्वारा भूमि आवंटन अथवा भूमि दान में आ रही समस्याओं का निराकरण करवाना।
7. दृष्टि देवी फाउंडेशन और समाज के सहयोग से गो-सेवा हित जन जागरण हेतु धार्मिक, चिकित्सीय साहित्य प्रकाशन और वितरण में सहयोग करना और गो चिकित्सालय की निगरानी के लिए कैमरे लगाने की व्यवस्था करना।
8. धेनु देवी फाउंडेशनके माध्यम से गौ चिकित्सालय में उचित वेतन पर श्रद्धावान चिकित्सक एंव बीमार गौमाता की सेवा के लिए उचित वेतन पर प्रशिक्षित श्रद्धावान ग्वाल की व्यवस्था करवाना गोआधारित शैक्षिक कार्यों के संचालन एंव परंपरागत गो चिकित्सा पद्धति विकसित करने मे सहयोग करना
