दाता देवी फाउंडेशन

"गो आराम, तभी विश्राम"

जय गो माता
|| ॐ करणी ||
जय गुरुदाता

दाता देवी फाउंडेशन से चिकित्सालय निर्माण हेतु सहयोग लेने के लिए लाभार्थी संस्थान की पात्रता

Note:- दाता देवी फाउंडेशन अभी शैशव अवस्था में है। 
संघर्ष करते हुए आर्थिक रूप से अक्षम क्षेत्र में गो-चिकित्सालय चला रहे संस्थान की आवश्यक निर्माण में सहायता कर बीमार गोमाता के आश्रय हेतु सहायता करता है। यदि आप गौ-चिकित्सालय संचालित करते है, तो आपके पास व्यवस्था बिल्कुल नहीं होने की स्थिति में ही फ़ार्म भरें। गोशाला संचालक फ़ार्म नहीं भरें, ताकि वास्तविक आवश्यकता वाली बीमार गोमाता को छांव में रखा जा सकें। 

दाता देवी फाउंडेशन से चिकित्सालय निर्माण हेतु सहयोग लेने के लिए लाभार्थी संस्थान की पात्रता की शर्ते :- 

1. जिस भूमि पर चिकित्सालय का निर्माण होना है, वह भूमि आप द्वारा संचालित संस्था के नाम हो अथवा कम से कम ३० वर्ष की पंजीकृत लीज पर हो।
2. संस्था के पास चिकित्सा सेवा हेतु कम से कम  5 निष्काम कर्मयोगी स्थानीय कार्यकर्ता हो, उनके शपथ पत्र संलग्न हो।
3. चिकित्सालय के निर्माण खर्च होने वाली राशि में २०% राशि स्थानीय संस्था, और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा संग्रहित करनी होगी, शेष 80% राशि का कार्य दाता देवी फाउंडेशन द्वारा करवाया जाएगा। 
4. चिकित्सालय की भूमि राजमार्ग, राज्य मार्ग अथवा उचित पहुँच सड़क के निकट हो, जहाँ सभी ऋतु में एम्बुलेंस का आवागमन सहजता से होता हो।
5. संस्था भविष्य में सेवा कार्य करने में असमर्थ हो जाए, तब चिकित्सालय बंद नहीं किया जा सकता है, सेवा किसी अन्य संस्था को सुपुर्द करनी होगी (शपथ पत्र)
6. दाता देवी फाउंडेशन से लाभार्थी गो चिकित्सालय को (संस्था को) कम से कम 50 किलोमीटर सीमा तक की दुर्घटनाग्रस्त गोमाता का उपचार करने का भाव हो।
7. लाभार्थी वेदलक्षणा गोमाता की सेवा को प्राथमिकता देता हो ।
8. लाभार्थी  संस्था के सदस्य सात्विक विचारधारा के हो।
9. संस्था के पास जल और विद्युत की व्यवस्था हो।
10. लाभार्थी संस्था का स्थानीय लोगों से कोई विवाद नहीं हो ।
11. कम से कम एक वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध हो।
12. नया चिकित्सालय बनाने वाली संस्था के पास उनकी संस्था के नाम कम से कम २ बीघा भूमि मुख्य मार्ग पर होना आवश्यक है। 
13. ६०/७० km क्षेत्र में पहले से गो चिकित्सालय नहीं बना हो।

 

अपने क्षेत्र में गो चिकित्सालय निर्माण हेतु निम्न जानकारियाँ प्रदान करे :-